अमरोहा: पिकअप और टेंपो की भिड़ंत में एक दर्जन लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र में पिकअप और टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं हादसा को अंजाम देने के बाद चालक पिकअप लेकर …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र में पिकअप और टेंपो की आमने-सामने की भिड़ंत में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं हादसा को अंजाम देने के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया है।

तहसील क्षेत्र के कस्बा उझारी और ढक्का के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टक्कर लगने के बाद टेंपो दूर खाई में जा गिरा। जिसमें बैठे एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी प्रेमवती पत्नी विनोद, कल्लू पत्नी भीमसेन, दिव्यांशी खिलौनी और गुंजन पुत्री विनोद, प्रकाशो, मुख्तार पुत्र छज्जू, ओमवती पत्नी मुख्तियार, तथा थाना असमोली के गांव रजा निवासी सुनीता पत्नी हरकेश, अभी पुत्र विनोद, प्रकाश पत्नी शिवचरन तथा थाना सैदनगली के गांव मेहंदीपुर निवासी टेंपो चालक शीशपाल पुत्र खचेडू गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिसमें प्रकाशो, शीशपाल तथा मुख्त्यार की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं यह हादसा देख कर राहगीरों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में राहगीरों के द्वारा एंबुलेंस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को हसनपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। वही मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा बताया गया कि थाना सैद नगली पुलिस को हादसे की सूचना दी गई थी। लेकिन 45 मिनट तक थाना सैद नगली की पुलिस नहीं पहुंच पाई। जिससे घायलों के परिजनों में आक्रोश पनप रहा है।

ये भी पढ़ें:- साइकिल का युग खत्म,अब कमल का युग आ गया : केशव प्रसाद मौर्य

संबंधित समाचार