अयोध्या: कृषि विवि के दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट, एक पर एफआईआर दर्ज
अमृत विचार, अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कार्यरत 2 शिक्षकों के बीच हाथापाई का मामला अब पूरी तरह से गरमा गया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के बावजूद पुलिस ने एक की तहरीर पर मारपीट के आरोपी एक सहायक प्राध्यापक के विरुद्ध केस …
अमृत विचार, अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कार्यरत 2 शिक्षकों के बीच हाथापाई का मामला अब पूरी तरह से गरमा गया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के बावजूद पुलिस ने एक की तहरीर पर मारपीट के आरोपी एक सहायक प्राध्यापक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने अभी सहायक प्राध्यापक द्वारा दी गई तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया है।
बृहस्पतिवार 16 जून की देर शाम कार्यालय बंद होने के उपरांत विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी नियोगी व सहायक प्राध्यापक डॉ. रमेश प्रताप सिंह के बीच भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच पिठला के शाखा प्रबंधक कक्ष में जांच मामले को लेकर हाथापाई हो गई थी।
दोनों शिक्षकों ने कुमारगंज पुलिस को तहरीर भी दी थी, जिसको लेकर कुमारगंज पुलिस गहन छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष कुमारगंज वीर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता डॉ. डी नियोगी की तहरीर पर सहायक प्राध्यापक डॉ रमेश प्रताप सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पढ़ें-गैर कानूनी नर्सिंग कॉलेजों को चिन्हित कर एफआईआर दर्ज करें: सीएम योगी
