कानपुर: घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग, दरोगा और दो सिपाही जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। घरेलू कलह की शिकायत पर पहुंची श्याम नगर चौकी पुलिस पर एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली के छर्रा लगने से एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गोली चलने की सूचना पर तीन थानों की फोर्स मौके …

कानपुर। घरेलू कलह की शिकायत पर पहुंची श्याम नगर चौकी पुलिस पर एक बुजुर्ग ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली के छर्रा लगने से एक दरोगा और दो सिपाही घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। गोली चलने की सूचना पर तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। खासे मान-मनौव्वल और भय दिखाने के बाद पुलिस ने बुजुर्ग से सरेंडर कराकर बंदूक जब्त कर ली। पुलिस ने बुजुर्ग द्वारा कमरे में कैद किए गए बहू और बेटे को पति छुड़ा दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा।

श्याम नगर सी ब्लॉक के रहने आर के दुबे (60) शेयर मार्केट का काम करते हैं। घर में पत्नी किरन दुबे, बड़े बेटे सिद्धार्थ, बहू भावना और दिव्यांग बेटी चांदनी के साथ रहते हैं। छोटा बेटा राहुल और बहू जयश्री अलग रहते हैं। जयश्री के मुताबिक ससुर मानसिक बीमार हैं। रविवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी और बहू से विवाद हो गया। इतने में ही आरके दुबे आपे से बाहर हो गए और परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद जिंदा फूंकने का प्रयास किया। बेटे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस देखते ही आरके दुबे ने ताबड़तोड़ जीप पर फायरिंग शुरू कर दी। दरोगा विनीत त्यागी के हाथ में गोली लग गई। दो सिपाही छर्रे लगने से घायल हो गए।

पुलिस पर हमले की जानकारी मिलते ही डीसीपी ईस्ट प्रमोद कुमार, एडीसीपी राहुल मिठास और एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। तीन घंटे की मशक्कत से आरके दुबे को पुलिस दबोच लिया। पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी ने बताया कि उसका बड़े बेटे सिद्धार्थ और बहू भावना से तीन महीने से विवाद चल रहा था। बहू ससुर से रुपयों की डिमांड करती है। उसके घरवाले भी ससुर के खिलाफ थाने में शिकायत कर चुके हैं। रविवार को बहु से कहासुनी हो रही थी। बेटे और पत्नी ने बीच बचाव किया। इसके बाद उसने गुस्से में पत्नी- बेटे और बहू तीनों को कमरे में बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें:-राजधानी की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं वायरल वीडियो, पुलिस के लिए बनीं चुनौती

संबंधित समाचार