पीएम मोदी हिटलर की राह चल रहे हैं और वे हिटलर की मौत मरेंगे, कांग्रेस नेता सुबोध कांत की विवादित टिप्पणी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने जर्मनी के तानाशाह हिटलर का नाम लेकर पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है। सुबोध कांत सहाय ने अग्निपथ स्कीम के विरोध के दौरान कहा कि अगर पीएम मोदी हिटलर की राह चल रहे हैं और वे हिटलर की मौत मरेंगे। उन्होंने कहा, “हिटलर ने भी ऐसा …

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने जर्मनी के तानाशाह हिटलर का नाम लेकर पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है। सुबोध कांत सहाय ने अग्निपथ स्कीम के विरोध के दौरान कहा कि अगर पीएम मोदी हिटलर की राह चल रहे हैं और वे हिटलर की मौत मरेंगे। उन्होंने कहा, “हिटलर ने भी ऐसा ही एक संस्था बनाया था उसका नाम था खाकी, सेना के बीच से उसने ये संस्था बनाया था, मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। ये याद रख लो मोदी.” इससे पहले सुबोधकांत सहाय ने कहा कि भाजपा ने हमारी दो-दो तीन तीन चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया है। मोदी जो मदारी के रूप में आके इस देश में पूरी तरह से तानाशाही के रूप में आ गया है। मुझे तो लगता है कि हिटलर का सारा इतिहास इसने पास कर लिया है।

ये भी पढ़ें- नौजवानों को सैनिक नहीं, चौकीदार बनाना चाहती है केंद्र सरकार: भूपेश बघेल

संबंधित समाचार