असम में इन पदों पर निकली वैकेंसी, लाखों मिलेगी सैलरी, ऐसे करें आवेदन
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल असम लोक सेवा आयोग द्वारा एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार 22 प्लांट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 तक आवेदन …
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। दरअसल असम लोक सेवा आयोग द्वारा एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार 22 प्लांट मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 18 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 18 जून 2022 को शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के द्वारा प्लांट मैनेजर के कुल 22 पदों को भरा जाना है. इसमें चिलिंग प्लांट सुपरवाइजर, मिल्क टेस्टर, असिस्टेंट रूरल डेयरी एक्सटेंशन ऑफिसर और असिस्टेंट डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर के पद शामिल किए गए हैं।
शैक्षिक योग्यता
अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से डेयरी प्रौद्योगिकी में ग्रेजुएट होना चाहिए।
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार छूट दी गई है।
सैलरी
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 30 हजार रुपये से लेकर 1,10,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले एपीएससी की वेबसाइट https://online.apscrecruitment.in पर जाना होगा। उन्हें इस साइट पर जाकर खुद को रजिस्टर करना होगा. इसके बाद वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- इस राज्य में स्वास्थ्य विभाग में निकली इन पदों पर बंपर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
