पीलीभीत: दो गर्भवती महिलाओं समेत छह नए कोरोना पॉजिटिव
पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से मंडराने लगा है। बीते 23 दिनों के भीतर अब तक 29 मरीज सामने आ चुके हैं। रैंडम सैंपलिंग के दौरान लगातार संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार को बीएसएल लैब से जारी हुई रिपोर्ट में दो गर्भवती महिलाओं समेत छह नए और …
पीलीभीत, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से मंडराने लगा है। बीते 23 दिनों के भीतर अब तक 29 मरीज सामने आ चुके हैं। रैंडम सैंपलिंग के दौरान लगातार संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सोमवार को बीएसएल लैब से जारी हुई रिपोर्ट में दो गर्भवती महिलाओं समेत छह नए और कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को ट्रेस करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 35 के पार हो गई है।
सोमवार को लैब से जारी हुई सूची में अमरिया ब्लॉक के गांव डिगरी निवासी 25 वर्षीय महिला और मरौरी ब्लॉक की रहने वाली 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित महिलाओं को ट्रेस करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं गर्भवती है। जिनका रूटीन चेकअप सीएचसी पर चल रहा है। जहां उनका रैंडम सैंपलिंग के दौरान सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था।
इसके अलावा बिलसंडा ब्लॉक के गांव मुड़िया बिलहरा निवासी 46 वर्षीय युवक, बीसलपुर ब्लॉक के गांव ग्यासपुर निवासी 35 वर्षीय, बरखेड़ा ब्लॉक के गांव नरायनपुर निवासी 35 वर्षीय और बीसलपुर ब्लॉक के गांव मोहल्ला दुबे निवासी 20 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। इन सभी की अस्पताल में रैंडम सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था। रिपोर्ट आने के बाद सीएमओ के निर्देश पर ब्लॉक और अन्य सर्विलांस टीमों ने मरीजों को ट्रेस करने के बाद उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
साथ ही संपर्क में आने वालों का भी सैंपल कराकर जांच को भेजा गया है। ताकि संक्रमण के फैलवा को रोका जा सके। सीएमओ डा. आलोक कुमार ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही तत्काल सभी को ट्रेस कर लिया गया है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 35 के पार हो गई है। कोरोना केसों के बढ़ता देखकर अभी सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर, थोड़ी सी भी लापरवाही बरती तो जान पर भारी पड़ सकती है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, चार शिक्षिकाएं घायल
