हरदोई: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों को तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पाली थाना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों का नाजायज तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पाली थाना पुलिस क्षेत्र में आपराधिक और असामाजिक …

हरदोई। पाली थाना पुलिस ने क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से एक हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोगों का नाजायज तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पाली थाना पुलिस क्षेत्र में आपराधिक और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है इसी क्रम में सोमवार को पाली थाना पुलिस ने क्षेत्र में भरखनी पुलिया से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जिसके पास से जामा तलाशी के दौरान एक 315 बोर कार नाजायज तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

पूंछताछ में में इस व्यक्ति ने अपना नाम रिंकू सिंह उर्फ राजकुमार बेटा जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम भरखनी बताया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार हेड कांस्टेबल शमीम बाबर कांस्टेबल मोहित देवेंद्र सिंह गुंजन गिल शामिल रहे।

वहीं क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक रामबचन भारती ने हमराही पुलिसकर्मी कांस्टेबल राजेश कुमार कपिल कुमार अमित कुमार शोभित कुमार के साथ निजामपुर पुलिया के पास एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवक की जामा तलाशी में पुलिस को एक तमंचा 315 बोर व कारतूस बरामद हुए। पूंछताछ में युवक ने अपना नाम गोपाल पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम रम्पुरा खम्हरिया थाना पाली बताया।

प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर सुनील दत्त कौल ने बताया कि दोनों के विरुद्ध पाली थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक श्री कौल ने यह भी बताया कि रिंकू सिंह हिस्ट्रीशीटर है और उसके विरुद्ध पाली थाने में 1 दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पढ़ें-गोंडा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

संबंधित समाचार