बरेली: इंजीनियर वाला दिमाग मत लगाओ, मरीजों की सहूलियत को लिफ्ट लगाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न की जाए। डीएम के आदेश के अनुसार फुट ओवरब्रिज निर्माण को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर लिया जाए। यह निर्देश सोमवार को जिला अस्पताल में फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने दिए। दोपहर करीब …

बरेली, अमृत विचार। फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न की जाए। डीएम के आदेश के अनुसार फुट ओवरब्रिज निर्माण को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर लिया जाए। यह निर्देश सोमवार को जिला अस्पताल में फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश ने दिए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सीडीओ जिला अस्पताल पहुंचे।

अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डा. मेघ सिंह के कार्यालय में उन्होंने स्मार्ट सिटी कंपनी के इंजीनियरों से फुट ओवरब्रिज का नक्शा देखा। इंजीनियरों ने उन्हें बताया कि जिला अस्पताल के पार्क से अस्पताल की दूसरी बिल्डिंग तक ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। वहीं मरीजों को इस पार से उस पार ले जाने के लिए दो लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। सीडीओ ने लिफ्ट की क्षमता पूछी तो इंजीनियर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इस पर सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि इंजीनियर वाला दिमाग मत लगाओ, मरीजों की सहूलियतों को देखते हुए लिफ्ट लगाओ। इस मौके पर एडीएसआईसी डॉ. मेघ सिंह, एसीएमओ प्रशासन डॉ. हरपाल सिंह, एसीएमओ डॉ. आरएन गिरी, कोविड सर्विलांस अधिकारी डॉ. अनुराग गौतम और नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव, एई सुशील सक्सेना मौजूद रहे।

नगर निगम की लिफ्ट में फंस गई थीं कमिश्नर
एडीएसआईसी कार्यालय में निगम अफसरों को सीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि यहां की लिफ्ट की क्षमता ठीक होनी चाहिए। हाल ही में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने नगर निगम की नई बिल्डिंग का निरीक्षण किया था। लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने के कारण वह 10 मिनट तक उसमें कमिश्नर फंसी रही थीं, यहां ऐसा नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बरेली: रामपुर रोड हाईवे पर कई महीनों से टूटी पड़ी पानी की पाइप लाइन, शिकायत के बाद भी विभाग ने नहीं ली सुध

संबंधित समाचार