बहराइच: घायल अवस्था में मिली महिला का इलाज के दौरान मौत, केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। विशुनटांडा गांव निवासी एक महिला रविवार को घायल अवस्था में सड़क पर मिली थी। इलाज के दौरान महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम …
बहराइच। विशुनटांडा गांव निवासी एक महिला रविवार को घायल अवस्था में सड़क पर मिली थी। इलाज के दौरान महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम विशुन टांडा गांव अंगूरी देवी (35) पत्नी प्रेम सिंह को गांव निवासी राम नाथ पुत्र चंद्रिका साथ में ले गया था। रविवार को महिला गांव में घायल अवस्था में मिली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार सुबह ही महिला की मौत हो गई।
इस पर मृतक महिला के पति प्रेम सिंह ने मुकदमा लिखाया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर उप निरीक्षक शैलेंद्र कुमार यादव, कुलदीप साहू, सतेंद्र कुमार की टीम ने रामनाथ निवासी आजाद नगर कारीकोट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-उन्नाव: WhatsApp पर भड़काऊ मैसेज करना पड़ा भारी, सपा नेता समेत 5 गिरफ्तार
