बहराइच: नाबालिग के साथ गैंगरेप करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
अमृत विचार, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीया नाबालिक के साथ गांव के तीन लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीया नाबालिक के साथ गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया …
अमृत विचार, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीया नाबालिक के साथ गांव के तीन लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीया नाबालिक के साथ गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने नाबालिक की मां की तहरीर पर गांव निवासी मुनान उर्फ प्रमोद कुमार बेटा अयोध्या प्रसाद, बकैना गांव निवासी मिथुन बेटा जियाराम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में अजय यादव और श्याम जी की टीम ने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुष्कर्म के साथ छेड़छाड़, धमकी देने और पॉस्को एक्ट का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
पढ़ें-बहराइच: नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, मां की तहरीर पर केस दर्ज
