अयोध्या: कृषि विवि के दो शिक्षकों में मारपीट के मामले में डॉ. डी. नियोगी पर भी दर्ज केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कार्यरत 2 शिक्षकों के बीच हाथापाई के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में काफी जद्दोजहद के बाद कुमारगंज थानाध्यक्ष ने सहायक प्राध्यापक की तहरीर पर भी मारपीट के आरोपी शिक्षक व जांच कमेटी के सदस्य के विरुद्ध गंभीर आपराधिक धाराओं में …

मिल्कीपुर/अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में कार्यरत 2 शिक्षकों के बीच हाथापाई के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में काफी जद्दोजहद के बाद कुमारगंज थानाध्यक्ष ने सहायक प्राध्यापक की तहरीर पर भी मारपीट के आरोपी शिक्षक व जांच कमेटी के सदस्य के विरुद्ध गंभीर आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

बीते बृहस्पतिवार 16 जून की देर शाम कार्यालय बंद होने के उपरांत विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. रमेश प्रताप सिंह के बीच भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच पिठला के शाखा प्रबंधक कक्ष में हाथापाई हो गई थी। दोनों शिक्षकों ने पुलिस को तहरीर भी दी थी। उधर, विश्वविद्यालय के कुलपति ने घटना के तुरंत बाद एकतरफा कार्रवाई करते हुए हाथापाई में शामिल सहायक प्राध्यापक डॉ. रमेश प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आजमगढ़ महाविद्यालय कोटवा से संबद्ध किए जाने का आदेश दे दिया था।

थानाध्यक्ष वीर सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रभाव में आकर मात्र एक पक्ष से शिकायतकर्ता डॉ. डी नियोगी की तहरीर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. रमेश प्रताप सिंह पर केस दर्ज किया था, लेकिन मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने के बाद सहायक प्राध्यापक डॉ. रमेश प्रताप की तहरीर पर भी प्रोफेसर डॉ. डी नियोगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: कृषि विवि के दो शिक्षकों के बीच हुई मारपीट, एक पर एफआईआर दर्ज

संबंधित समाचार