बहराइच: महिला के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर लिया बैंक से 94 हजार रुपये कर्ज, एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश
नानपारा/बहराइच। जगदीश नगर इटहा गांव निवासी एक विधवा महिला के नाम पर दूसरी महिला ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद बैंक से 94 हजार का लोन ले लिया। लोन लेने के बाद विधवा महिला की जमीन बेच दी। तहसील से नोटिस आने पर महिला को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। शिकायती पत्र मिलने पर एसडीएम …
नानपारा/बहराइच। जगदीश नगर इटहा गांव निवासी एक विधवा महिला के नाम पर दूसरी महिला ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद बैंक से 94 हजार का लोन ले लिया। लोन लेने के बाद विधवा महिला की जमीन बेच दी। तहसील से नोटिस आने पर महिला को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। शिकायती पत्र मिलने पर एसडीएम और कोतवाल ने जांच के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम ईटहा जगदीश नगर गांव निवासी प्यारा देवी के पति की मौत हो चुकी है। महिला के नाम गांव में गाटा संख्या 1498/.166 हेक्टेयर जमीन है। जिस पर महिला खेती किसानी करती है। महिला ने उपजिलाधिकारी और कोतवाल को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि गांव निवासी प्यारा देवी पत्नी ओरीलाल ने विधवा महिला के नाम से फर्जी आधार बनवाया। इसके बाद उसकी जमीन पर तीन माह पूर्व 94 हजार का ऋण ले लिया।
इसके बाद धोखाधड़ी करके महिला ने दूसरे के हाथ 11 जून को जमीन बेच दी। नानपारा तहसील से महिला को जमीन बैनामा की नोटिस भेजी गई। इस पर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने एसडीएम और कोतवाल को प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल ने बताया कि यह पूरी तरह से धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का मामला हैं। जांच कराई जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जायेगा।
यह भी पढ़ें:-बदायूं: फर्जी आधार कार्ड व वोटर आईडी बनाने वाले दो गिरफ्तार
