हरदोई: ट्रैक्टर से कुचल कर महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सब्जी खरीद कर वापस लौट रही महिला को मिट्टी खनन कर वापस लौट ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताते हैं कि सुरसा थाने के मोहकमपुरवा निवासी छविनाथ की 25 वर्षीया पत्नी बब्ली मंगलवार की शाम को बघौली …

हरदोई। सब्जी खरीद कर वापस लौट रही महिला को मिट्टी खनन कर वापस लौट ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया। जिससे महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। बताते हैं कि सुरसा थाने के मोहकमपुरवा निवासी छविनाथ की 25 वर्षीया पत्नी बब्ली मंगलवार की शाम को बघौली थाने के तिलकपुरवा की बाज़ार से सब्जी खरीद कर वापस लौट रही थी।

इसी बीच मिट्टी खनन कर उसे लाद कर ले जा रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया।हादसे में बब्ली की दर्दनाक मौत हो गई। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

15 दिन पहले बच्चे को दिया जन्म

हादसे का शिकार हुई बब्ली ने 15 दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया था। उसके एक एक साल का बेटा भी है। हादसे ने इन दोनों मासूमों के सिर से ममता का साया छीन लिया। बब्ली के घर वालों का बच्चों के बारे में सोंच कर काफी बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, कंडक्टर की दर्दनाक मौत, 25 यात्री घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव