“तेरा घमंड तो 4 दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है”, सियासी संकट के बीच शिवसेना का पोस्टर वार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र में एक तरफ जहां एकनाथ शिंदे और अन्य शिव सेना के विधायकों के बागी तेवर के चलते राज्य की उद्धव सरकार संकट में आ गई है तो वहीं दूसरी तरफ इसे बचाने के लिए जोर-शोर से कोशिशें की जा रही है। इस बीच, शिवसेना की तरफ से पोस्टर के जरिए विरोधियों पर करार …

मुंबई। महाराष्ट्र में एक तरफ जहां एकनाथ शिंदे और अन्य शिव सेना के विधायकों के बागी तेवर के चलते राज्य की उद्धव सरकार संकट में आ गई है तो वहीं दूसरी तरफ इसे बचाने के लिए जोर-शोर से कोशिशें की जा रही है। इस बीच, शिवसेना की तरफ से पोस्टर के जरिए विरोधियों पर करार हमला बोला गया है।

शिवसेना नेता संजय राउत के घर के बाहर बुधवार की सुबह एक पोस्टर लगाकर विरोधियों पर तंज किया गया। इस पोस्टर में लिखा था- “तेरा घमंड तो 4 दिन का है पगले, हमारी बादशाही तो खानदानी है।” यह बैनर शिवसेना पार्षद दीपमाला बढे की तरफ से लगाया गया है। इस पोस्टर में संजय राउत की बड़ी तस्वीर लगाई गई है और इसके नीचे दीपमाला को देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- शिवसेना के 33 विधायक और 7 निर्दलीय विधायकों समेत गुवाहाटी पहुंचे एकनाथ शिंदे

 

संबंधित समाचार