बहराइच: तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के गाजियापुर गांव के निकट तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। …

अमृत विचार, बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र के गाजियापुर गांव के निकट तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी पंकज कुमार सिंह (35) बेटा केहर सिंह गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह बेटा रामपाल सिंह और रणवीर सिंह बेटा ध्यान सिंह के साथ मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने हरदी क्षेत्र में गए थे। रात 10.30 बजे सभी सभी वापस अपने घर आ रहे थे। हरदी थाना क्षेत्र के गाजियापुर गांव के निकट पहुंचे। तभी तेज रफ्तार से मैक्स वाहन ने सामने से सभी को रौंद दिया।

मौके पर ही पंकज सिंह की मौत हो गई। जबकि अन्य दो सहयोगी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनूप मणि त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

पढ़ें-बाराबंकी: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल

संबंधित समाचार