इस राज्य में पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
अगर आप पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल वेस्ट बंगाल में पुलिस में कांस्टेबल के बम्पर पदों पर भर्तियां निकली हैं। जिसके लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का ऑफिशियल साइट wbpolice.gov.in पर जाना होगा। बता दें इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम …
अगर आप पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल वेस्ट बंगाल में पुलिस में कांस्टेबल के बम्पर पदों पर भर्तियां निकली हैं। जिसके लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों का ऑफिशियल साइट wbpolice.gov.in पर जाना होगा। बता दें इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 जून 2022 तय की गई है। बता दें इस भर्ती अभियान के द्वारा कांस्टेबल के 1410 पदों को भरा जाना है। जबकि लेडी कांस्टेबल के 256 पद भी इस भर्ती के तहत भरे जाएंगे।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 10वीं पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए एससी व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 20 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि बाकि सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 170 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों चयन प्रारंभिक परीक्षा, पीएमटी, पीएसटी, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbpolice.gov.inपर जाएं।
- इसके बाद वह होमपेज पर दिए गए Recruitment सेक्शन में जाएं।
- अब वह भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र भरें के लिंक पर क्लिक करें।
- अब उम्मीदवार अपनी मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
- अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में सबमिट पर क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- इस राज्य में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन
