मुरादाबाद: सपा नेता यूसुफ मलिक के दो भाइयों की अचल संपत्ति सीज

मुरादाबाद: सपा नेता यूसुफ मलिक के दो भाइयों की अचल संपत्ति सीज

मुरादाबाद, अमृत विचार। सपा नेता व आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक उसके सगे संबंधियों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार को यूसुफ मलिक के सगे दो भाइयों की अचल संपत्ति सीज कर दी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अचल संपत्ति सीज करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सपा नेता व आजम खां के करीबी यूसुफ मलिक उसके सगे संबंधियों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने बुधवार को यूसुफ मलिक के सगे दो भाइयों की अचल संपत्ति सीज कर दी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अचल संपत्ति सीज करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। आने वाले दिनों में सपा नेता व उसके करीबियों पर कानून का फंदा और कसने का अनुमान है।

  • डीएम के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने की कार्रवाई
  •  हरथला स्थित बारात घर व मकान पर जड़ा प्रशासन ने ताला

क्षेत्राधिकारी आशुतोष तिवारी के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में जिगर कालोनी के रहने वाला युसुफ मलिक भूमाफिया है। गिरोह बनाकर वह रंगदारी, धोखाधड़ी, जालसाजी व प्राण घातक हमले जैसी वारदातों को अंजाम देता है। अपराध के जरिए यूनुस मलिक व उसके भाइयों ने अकूत संपत्ति अर्जित की। यूसुफ मलिक व उसके भाइयों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

18 जून को जिलाधिकारी ने यूसुफ मलिक व उसके भाइयों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। यूनुस मलिक पर रामपुर के सिविल लाइंस थाने में प्राण घातक हमले के आरोप में अभियोग पंजीकृत है। मुरादाबाद व रामपुर में यूसुफ मलिक के खिलाफ कुल 22 आपराधिक मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। विवेचना व साक्ष्य के आधार पर पता चला कि यूसुफ मलिक व उसके गैंग के सदस्य और सगे भाई युनुस मलिक के नाम हिमगिरी कालोनी के समीप सोनकपुर दक्षिण एकता विहार में 194 वर्ग मीटर निर्मित भवन है।

दोनों के छोटे भाई आरिफ मलिक व उसकी पत्नी रूबिना मलिक के नाम 182.11 वर्गमीटर का एक प्लाट सोनकपुर दक्षिणी में क्रय है। बुधवार को सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। यूनुस मलिक के अलावा उसके छोटे भाई आरिफ व उसकी पत्नी के नाम से दर्ज दोनों अचल संपत्ति पुलिस ने सीज कर दी। यूनुस मलिक के नाम से दर्ज संपत्ति का इस्तेमाल बारात घर के रूप में होता था। जबकि आरिफ व उसकी पत्नी के नाम मकान है। दोनों पर प्रशासन ने ताजा जड़कर सीज कर दिया है। सीज संपत्ति की कुल कीमत एक करोड़ साठ लाख 16,609 रुपये है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने भी देर शाम यूनुस मलिक के दोनों भाइयों व बहू के नाम की संपत्ति सीज करने की पुष्टि की।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : भाजपा चुनाव संचालन समिति की बैठक में बोले नकवी, अपने मताधिकार का करे इस्तेमाल

ताजा समाचार