लखनऊ : फ्यूज जोड़ने गए संविदाकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। गुंडबा पुलिस ने फ्यूज जोड़ने गए संविदाकर्मी की दबंगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद संविदाकर्मी ने गुडम्बा कोतवाली में तहरीर दी। शिकायत आधार पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने और एससीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है। गुडंबा …

अमृत विचार, लखनऊ। गुंडबा पुलिस ने फ्यूज जोड़ने गए संविदाकर्मी की दबंगों ने पिटाई कर दी। इसके बाद संविदाकर्मी ने गुडम्बा कोतवाली में तहरीर दी। शिकायत आधार पर पुलिस ने दबंगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने और एससीएसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।

गुडंबा थानाक्षेत्र के कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र में रवींद्र नाथ संविदाकर्मी हैं। पीड़िता ने बताया कि वह मायापुरी कॉलोनी में फ्यूज बांधने गया था। इस दौरान स्थानीय निवासी धर्मेंद्र कुमार चौहान ने उसे लो वोल्टेज के कारण अपने घर बुलाया। इस पर संविदाकर्मी ने फेज बदलवाने के लिए आवेदन का सुझाव दिया।

जिस पर धमेंद्र भडक गया। पीड़ित का आरोप है कि धमेंद्र सिंह ने गाली-गलौज के साथ उससे मारपीट शुरु कर दी। इस घटना में संविदाकर्मी के चोटे आई है। जब वह मदद के लिए शोर मचाने लगा तो आरोपियों ने अपने तीन साथियों को बुला लिया। जिसके बाद दबंगों ने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उसकी दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई कर दी। इस मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र सिंह समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- हरदोई: बकाएदारों से वसूली करने गई टीम पर हमला, विद्युत विभाग के कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा 

संबंधित समाचार