अयोध्या में दलित किशोरी से गैंगरेप, पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना बुधवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। देर शाम पीड़िता के पिता की तहरीर …

अमृत विचार, अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली दलित किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना बुधवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। देर शाम पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

महाराजगंज थाना क्षेत्र के चौकी पूरा बाजार अंतर्गत बुधवार दोपहर एक सिलाई सेंटर से घर लौट रही दलित किशोरी के साथ यह शर्मनाक घटना अंजाम दी गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि किशोरी एक सिलाई सेंटर पर सिलाई कढ़ाई सीखती है।

बुधवार दोपहर बाद करीब 3 बजे सिलाई सेंटर से अपने घर जा रही थी कि रास्ते में खब्बू सिंह व अनूप तिवारी ने उसे जबरन खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी अभी पुलिस के पकड़ से बाहर है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पढ़ें-पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हाइवे के दो कर्मचारियों ने किया दलित किशोरी से गैंगरेप

संबंधित समाचार