अयोध्या: बीमारी से तंग किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम राजेपुर निवासी 15 साल किशोरी सरिता पुत्री बजरंगी विश्वकर्मा ने गुरुवार सुबह घर में लगी लकड़ी की बल्ली में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री सरिता एक वर्ष से बीमार चल रही थी। दिन प्रतिदिन …

अमृत विचार, अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम राजेपुर निवासी 15 साल किशोरी सरिता पुत्री बजरंगी विश्वकर्मा ने गुरुवार सुबह घर में लगी लकड़ी की बल्ली में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली।

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री सरिता एक वर्ष से बीमार चल रही थी। दिन प्रतिदिन उसकी बीमारी गंभीर होती जा रही थी, जिसके कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया बुधवार शाम खाना खाने के बाद वह सोने चली गई। रात में कब फांसी लगा ली पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह उठा तो देखा कि उसने फांसी लगा लिया है।

फांसी लगाने की घटना सुनकर गांव वालों की भीड़ आवास पर जमा हो गई। चौकी प्रभारी पूराबाजार राम अवतार रामदल ने फोर्स के साथ  मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का है। फिर भी सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

पढ़ें-अमरोहा : शराबी युवक से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार