तस्करी की सस्ती शराब ने उड़ाए अधिकारियों के होश, लगातार कर रहे छापेमारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। नकली सस्ती शराब और अवैध शराब की खपत के लिए कुख्यात रहे अलीगढ़ में अब तस्करी की सस्ती शराब की आमद ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। मौजूदा समय में दिल्ली-हरियाणा की सस्ती शराब की तस्करी यहां जम कर हो रही है। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से दोनों …

अलीगढ़, अमृत विचार। नकली सस्ती शराब और अवैध शराब की खपत के लिए कुख्यात रहे अलीगढ़ में अब तस्करी की सस्ती शराब की आमद ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। मौजूदा समय में दिल्ली-हरियाणा की सस्ती शराब की तस्करी यहां जम कर हो रही है। पिछले एक महीने से भी अधिक समय से दोनों प्रदेशों की सीमाओं पर आबकारी विभाग की टीमें लगी हुई हैं। वाहनों की जांच की जाती हैं। हालांकि, अब तक विभागीय अफसरों को कोई बड़ी सफलता नहीं मिल सकी है। कार, बसों के साथ ही दोपहिया वाहन संचालकों की भी जांच की जाती है। इसके अलावा जिले में भी मिलावटी शराब पर निगाह रखी जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी ने सतीश चंद्र ने बताया कि जिले में तीन सौ अधिक देसी, अंग्रेजी व बीयर की दुकाने हैं। विभाग को इन दुकानों से हर साल काफी राजस्व मिलता है। अब पिछले दिनों दिल्ली-हरियाणा में शराब सस्ती होने की वजह से तस्करी की संभावना बढ़ गई थी। ऐसे में जिले में भी इसको लेकर अहम निर्णय लिया गया। अब कोई दिल्ली से एक बोतल भी सील बंद शराब लाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। जिले में देश मदिरा की बिक्री केवल ट्रेटा पेक में ही बिक्री की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिले में जिले में तस्करी की संभावनाओं को देखते हुए नौ टीमों का गठन किया गया है। यह टीम जिले के अलग-अलग स्थानों पर जांच करने के लगी हुई हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि,अभी तक काई ऐसा बड़ा मामला सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें –यूपी वालों को दिल्ली की शराब में आ रहा स्वाद, इन जिलों में शराब की बिक्री पर पड़ा असर, जानें वजह

संबंधित समाचार