अमरोहा : खेत में पानी चलाने पर तीन भाइयों में मारपीट में एक गंभीर
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बुधवार रात 11 बजे खेत में पानी चलाने को लेकर तीन भाइयों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक भाई की हालत गंभीर है। परिजन घायल को गंभीर हालत में लेकर कोतवाली पहुंचे और नाम दर्ज तहरीर दी । पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। बुधवार रात 11 बजे खेत में पानी चलाने को लेकर तीन भाइयों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक भाई की हालत गंभीर है। परिजन घायल को गंभीर हालत में लेकर कोतवाली पहुंचे और नाम दर्ज तहरीर दी । पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।
मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बीझलपुर का है। यहां गांव निवासी जय सिंह पुत्र नैन सिंह रात्रि में गन्ने के खेत में खड़ी फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान रात्रि में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जय सिंह अपने घर चला गया, बाद में बिजली आने पर वह खेत पर पहुंचा तो दोनों बड़े भाइयों ने उसके खेत से पाइप लाइन खोलकर अपने खेत में डाल ली।
जिसका छोटे भाई जय सिंह ने विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि दोनों भाइयों ने दो भतीजों के साथ मिलकर बुरी तरह मारपीट की है। जिससे जय सिंह घायल हो गया। सूचना पर परिजन भी खेत पर पहुंच गए। बाद में परिजन घायल जय सिंह को लेकर कोतवाली पहुंचे और चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया। वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर संजीव मलिक ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है, घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। तहरीर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।
ये भी पढ़ें:- बरेली: 1859 गांवों का ड्रोन से सर्वे कराकर तैयार होगी घरौनी
