पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, नौ बाइक के साथ चरस और तमंचा भी बरामद
अमृत विचार, बहराइच। दरगाह पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक, एक किलो चरस और तमंचा बरामद किया है। बाइक को सीज कर चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में दरगाह पुलिस थानाध्यक्ष …
अमृत विचार, बहराइच। दरगाह पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक, एक किलो चरस और तमंचा बरामद किया है। बाइक को सीज कर चोरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में दरगाह पुलिस थानाध्यक्ष मनोज कुमार की अगुवाई में वाहनों की तलाशी ले रही थी। तलाशी के दौरान बाइक से आ रहे लोगों की तलाशी ली गई तो उनके पास से एक किलो चरस, दो तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पर चोरों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उनके पास मौजूद बाइक चोरी की मिली।
साथ सभी ने चोरी की अन्य बाइक के बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आठ और चोरी की बाइक, एक चेचिस बरामद किया। पुलिस ने बाइक, चरस, तमंचा और कारतूस को सीज कर दिया है। जबकि चोरों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरों की पहचान शेर खान पुत्र मुस्लिम खान निवासी ग्राम मधुवन रूपईडीहा, दिलदार अली उर्फ मुन्नू पुत्र महबूब अली निवासी बारगदिहा नानपारा और रिजवान पुत्र बासू निवासी सालारगंज भग्गड़वा दरगाह के रूप में हुई है।
पढ़ें-हरदोई में पुलिस ने तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर बरामद
