पीलीभीत: हरकत में आई पुलिस, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। कई दिनों से आरोपी के न मिलने की बात कहकर टालमटोल में जुटी कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। दुष्कर्म पीड़िता के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश करने के बाद खुद पर आंच आई तो पुलिस ने फरार आरोपी को तलाश ही लिया। उसकी गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश करने …

अमृत विचार, पीलीभीत। कई दिनों से आरोपी के न मिलने की बात कहकर टालमटोल में जुटी कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। दुष्कर्म पीड़िता के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश करने के बाद खुद पर आंच आई तो पुलिस ने फरार आरोपी को तलाश ही लिया। उसकी गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस लाइन पहुंचकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उसकी ओर से दो जून को सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मगर, पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। एक दिन पहले मुख्य आरोपी का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र सुनवाई के बाद जिला जज ने निरस्त कर दिया था।

इधर, पुलिस उसकी धरकपड़ को सुरागरसी में लगी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलने पर दबिश दी और मुख्य आरोपी पूरनपुर निवासी रेहान को धर दबोचा। शुक्रवार को चालान कर कोर्ट में पेश करके उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि आरोप की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की गई है। मामले की गहनता से विवेचना कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: एसपी दफ्तर पहुंची दुष्कर्म पीड़िता ने पुलिस लाइन में खाया जहर, हालत गंभीर

संबंधित समाचार