इटावा: मंदिर के पुजारी गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मंदिर के अंदर साधु की गला काटकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के सूत्रों ने मामले जानकारी देते बताया कि सैफई थाना क्षेत्र स्थित बरौली कला गांव के …

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मंदिर के अंदर साधु की गला काटकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के सूत्रों ने मामले जानकारी देते बताया कि सैफई थाना क्षेत्र स्थित बरौली कला गांव के नजदीक एक मंदिर परिसर में कुटिया बनाकर रह रहे साधु राम जी (55) की 22 – 23 जून की दरमियानी रात में अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी है।

उनका शव बरादम किया गया है। उन्होंने बताया कि पुजारी राम जी पिछले कई वर्षों से मंदिर में पूजा करते थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक कोई भी खुलासा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: मायके आई विवाहिता का बाग में फंदे से लटका मिला शव, मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार