रायबरेली में हुआ सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल
रायबरेली। तिलक समारोह से वापस लौटते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया । जिससे ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई है । जबकि तीन लोग घायल हुए है । यह हादसा जिले के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में हुआ है । खीरों थाना क्षेत्र के गांव सलीमापुर मजरे दुकानहा गांव से शुक्रवार की …
रायबरेली। तिलक समारोह से वापस लौटते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया । जिससे ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई है । जबकि तीन लोग घायल हुए है ।
यह हादसा जिले के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र में हुआ है । खीरों थाना क्षेत्र के गांव सलीमापुर मजरे दुकानहा गांव से शुक्रवार की शाम एक तिलक चढ़ाने कुछ लोग ट्रैक्टर से उन्नाव जनपद इमलियन खेड़ा (मवई) गांव गए हुए थे । जहां से देर रात में वापस लौटते समय गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के आनंदी देवी मंदिर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में पलट गया ।
जिससे ट्रैक्टर पर सवार गांव के प्रमोद यादव (35 वर्ष) पुत्र वासुदेव की मौके पर मौत हो गई है । जबकि ट्रैक्टर पर सवार गांव के ही वीरपाल , केश बहादुर और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है ।
पढ़ें-बहराइच: दहेज प्रताड़ना से क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पांच साल पहले हुआ था विवाह
