बस्ती: राज्य सरकार ने जिले को दी 11 नई एम्बुलेंस की सौगात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। जिले को राज्य सरकार ने 11 नई एंबुलेंस की सौगात दी है। जिला प्रशासन के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि टोल फ्री नंबर 108 पर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध होने वाली 11 एंबुलेंस खराब हो गई थी। प्रशासन ने इन्हें बदलने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था। सरकार ने इस पर …

बस्ती। जिले को राज्य सरकार ने 11 नई एंबुलेंस की सौगात दी है।

जिला प्रशासन के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि टोल फ्री नंबर 108 पर जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध होने वाली 11 एंबुलेंस खराब हो गई थी। प्रशासन ने इन्हें बदलने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था।

सरकार ने इस पर संज्ञान लेकर जिला अस्पताल में तीन तथा भानपुर, साउंघाट, हरैया, विक्रमजोत, मुंडेरवा, कुदरहा में एक और मरवटिया में दो नये एंबुलेंस देने का ऐलान किया है।

स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि एंबुलेंस मिलने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

पढ़ें-अलीगढ़ : सफाई के नाम पर लाखों का गोलमाल, पार्षदों ने दर्ज कराया तीखा विरोध

संबंधित समाचार