वाराणसी : दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, करेंगे समीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहुंच गए। सीएम आज यहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों संग संवाद करेंगे। इसके बाद जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। …

वाराणसी, अमृत विचार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को वाराणसी पहुंच गए। सीएम आज यहां मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों संग संवाद करेंगे। इसके बाद जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री रात में एलटी कॉलेज स्थित अक्षय पात्र फाउंडेशन के मेगा किचेन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सिकरौल स्थित चाइल्ड केयर सेंटर भी देखेंगे। बैठक और निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री कालभैरव और बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करेंगे। देर रात में लौटने के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन रविवार की सुबह मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से सुल्तानपुर निकल जाएंगे।

यह भी पढ़ें –लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने नैमिषारण्य’ VVIP गेस्ट हाउस का किया लोकार्पण

संबंधित समाचार