बरेली: दुर्गाजी धाम में लोगों को किया गया सम्मानित
बरेली, अमृत विचार। बिहारीपुर स्थित दुर्गा जी धाम में क्षेत्रीय लोगों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों से अपना घर बचाने में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान किया। साथ 40 दिन तक लड़ाई लड़ने वाले क्षेत्रीय लोगों को भी सम्मानित किया गया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सनातनियों को एक होना होगा। एकता …
बरेली, अमृत विचार। बिहारीपुर स्थित दुर्गा जी धाम में क्षेत्रीय लोगों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों से अपना घर बचाने में सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान किया। साथ 40 दिन तक लड़ाई लड़ने वाले क्षेत्रीय लोगों को भी सम्मानित किया गया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सनातनियों को एक होना होगा। एकता में ही शक्ति है और शक्ति का परिणाम समस्त क्षेत्र वासियों के समक्ष है।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि नारी शक्ति का रूप है। जो लड़ाई दूसरे समुदाय से घर बचाने में क्षेत्रवासियों ने लड़ी उसमें महिलाओं का भी बहुत बड़ा योगदान है। खत्री सभा अध्यक्ष अनुपम कपूर, व्यापारी नेता विशाल मेहरोत्रा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अंशु पंडित, विकास मेहरोत्रा, पार्षद सर्वेश रस्तोगी, इंद्रदेव त्रिवेदी का सम्मान किया। कार्यक्रम में राज कुमार रस्तोगी, गणेश मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- बरेली: ब्लॉक सभागार में कबाड़ देख भड़के सीडीओ, बीडीओ को लगाई फटकार
