लखनऊ : व्यापारी को गन प्वाइंट पर रखकर लूटे 1.63 लाख रुपये
लखनऊ। गुडम्बा में कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात व्यापारी को गन प्वांइट पर लेकर रुपये से भरा थैला लूट लिया। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश व्यापारी को धमकाते हुए वहां से भाग निकले। इसके बाद व्यापारी ने गुडम्बा कोतवाली में शिकायत दी। मामले …
लखनऊ। गुडम्बा में कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात व्यापारी को गन प्वांइट पर लेकर रुपये से भरा थैला लूट लिया। व्यापारी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाश व्यापारी को धमकाते हुए वहां से भाग निकले। इसके बाद व्यापारी ने गुडम्बा कोतवाली में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।
गुडम्बा थानाक्षेत्र रजौली गांव निवासी मोहम्मद सज्जाद मुर्गा सप्लाई का कारोबार करते हैं। व्यापारी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11:45 बजे वह मुर्गा सप्लाई का 1.63 लाख रुपये लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था। जब वह रजौली पुलिया के पास पहुंचा तो वह घात लगाए कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर रखकर रुपये से भरा उसका थैला जबरन लूट लिया। जब वह बदमाशों से भिड़ गया तो बदमाश उसे पीटने लगे। जब व्यापारी मदद से चिल्लाने लगा तो बदमाश थैला लेकर कार से कुर्सी रोड की ओर भाग निकले। व्यापारी ने बताया कि सभी बदमाशों ने मुंह को गमछे से ढंका था। इसके बाद पीड़ित ने गुडम्बा कोतवाली में तहरीर दी। इस सम्बन्ध गुडम्बा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े देते थे लूट को अंजाम ,पुलिस ने फायरिंग कर दबोचे शातिर बदमाश
