बरेली कॉलेज में मुख्य परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया छात्र
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान बरेली कॉलेज में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। कॉलेज के सचल दल ने उसे द्वितीय पाली में सैन्य अध्ययन के प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान पकड़ा। वहीं विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष के उर्दू, फारसी और अन्य विषय की परीक्षा की तिथि में …
बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान बरेली कॉलेज में एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। कॉलेज के सचल दल ने उसे द्वितीय पाली में सैन्य अध्ययन के प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान पकड़ा। वहीं विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष के उर्दू, फारसी और अन्य विषय की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। इससे पहले भी उर्दू के प्रश्नपत्र की तिथि बदली गई थी।
स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं 17 जून से शुरू हो चुकी हैं। अभी कुछ ही प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं हुई हैं। प्रमुख विषयों की परीक्षाएं 27 से शुरू हो रही हैं। अभी तक बरेली कॉलेज में परीक्षा के दौरान दो छात्रों को नकल के साथ पकड़ा जा चुका है। बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे ने बताया कि शनिवार को द्वितीय पाली में सैन्य अध्ययन विषय की परीक्षा थी। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने चेकिंग के दौरान एक छात्र को नकल करते पकड़ लिया । वह प्रवेश पत्र पर नकल लिखकर आया था। उसने उत्तर पुस्तिका पर भी नकल को उतार लिया था। छात्र का यूएफएम करा गया है। इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी जाएगी।
परीक्षा में यह किया गया बदलाव
28 जून को तृतीय पाली में बीए तृतीय वर्ष के फारसी विषय की परीक्षा अब 1 जुलाई, 4 जुलाई को प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष की उर्दू की परीक्षा 19 अगस्त, 13 जुलाई को तृतीय पाली में बीए तृतीय वर्ष की उर्दू की परीक्षा 26 अगस्त, 15 जुलाई को तृतीय पाली में बीए और बीकॉम की एडवरटाइजमेंट एंड सेल्स की परीक्षा 16 जुलाई, 18 जुलाई को तृतीय पाली में बीए तृतीय वर्ष उर्दू की 27 अगस्त और 20 जुलाई को बीए तृतीय उर्दू की परीक्षा 29 अगस्त को होगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र हुए जारी
