मेरठ : इस बार दोगुनी होगी कावंड़ियों की संख्या, तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। कोरोना काल के बाद इस साल होने वाली कांवड़ यात्रा में दोगुने कांवड़ियों के आने की सम्भावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए यात्रा को सुगम बनाने के लिए काफी तैयारियां करनी पड़ रही हैं। मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। एसएसपी प्रभाकर …

मेरठ, अमृत विचार। कोरोना काल के बाद इस साल होने वाली कांवड़ यात्रा में दोगुने कांवड़ियों के आने की सम्भावना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के लिए यात्रा को सुगम बनाने के लिए काफी तैयारियां करनी पड़ रही हैं।

मेरठ में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुट गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसपी देहात केशव कुमार और एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनका पूरा फोकस ट्रैफिक व्यवस्था पर रहा।

शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। तीन दिन पहले डीएम दीपक मीणा ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी को साथ लेकर पूरे कांवड़ रूट का निरीक्षण किया और कई बिंदुओं पर चर्चा की। अगले ही दिन इस रूट के गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया।

उन्होंने एसपी देहात केशव कुमार व एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव के साथ पूरे कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। बहसूमा आदि रूटों से होते हुए तीनों अफसरों ने मुजफ्फरनगर की सीमा तक हालातों को देखा। सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक पर उनका खासा फोकस रहा। एसएसपी ने कहा कि इस तरह की व्यवस्था तैयार हो, जो लंबे समय तक चल सके।

यह भी पढ़ें –कांवड़ यात्रा के लिए बनाये गए नए नियम, सख्ती से करना होगा पालन

संबंधित समाचार