बलिया : शिकायत के फर्जी निस्तांतरण में शामिल लेखपाल हुआ निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। आम जनता की शिकायतों के निस्तारण में लेखपाल बड़ा गोलमाल करते हैं। किसी भी शिकायत को बिना निस्तारित किये ही अपनी रिपोर्ट लगा देते हैं जिससे समस्याएं जस की तस बानी रहती हैं। ऐसे ही मामलों में जनशिकायतों का समाधान करने में गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारित करने वालों पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल …

बलिया, अमृत विचार। आम जनता की शिकायतों के निस्तारण में लेखपाल बड़ा गोलमाल करते हैं। किसी भी शिकायत को बिना निस्तारित किये ही अपनी रिपोर्ट लगा देते हैं जिससे समस्याएं जस की तस बानी रहती हैं। ऐसे ही मामलों में जनशिकायतों का समाधान करने में गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारित करने वालों पर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सख्त रुख अख्तियार करना शुरू कर दिया है।

सदर तहसील क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के लेखपाल अक्षय कुमार सिंह को गलत रिपोर्ट लगाने पर निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम सदर जुनैद अहमद ने यह कार्रवाई की। दरअसल, गांव के ही संजीत कुमार तिवारी ने शिकायत की थी कि ग्राम सभा व पंचायत भवन की जमीन पर मुन्ना गोंड ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसके बाद लेखपाल को अवैध कब्जा हटवाने को निर्देशित किया गया। लेखपाल ने जांच के बाद यह रिपोर्ट लगाया कि ग्राम सभा व पंचायत भवन की जमीन अतिक्रमण मुक्त है। दोबारा मामले की जांच डिप्टी कलेक्टर इंद्रभान तिवारी से करायी गई तो पंचायत भवन की जमीन पर मवेशी बांधकर कब्जा बना हुआ पाया गया।

इस प्रकार लेखपाल की रिपोर्ट व आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायत का निस्तारण फर्जी निकला। इस गंभीर लापरवाही पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें –एटा: भारतीय किसान यूनियन ने अग्निपथ योजना के विरोध में किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार