मुरादाबाद : बिजली कटौती से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में खलल, मरीजों को झेलनी पड़ी परेशानी
मुरादाबाद। रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बिजली गुल रहने से खलल पड़ी। दौलतबाग क्षेत्र में सुबह से चार घंटे बिजली गुल रहने से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबपुरा में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके चलते दोपहर में ही केंद्र पर …
मुरादाबाद। रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें बिजली गुल रहने से खलल पड़ी। दौलतबाग क्षेत्र में सुबह से चार घंटे बिजली गुल रहने से नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबपुरा में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। इसके चलते दोपहर में ही केंद्र पर सन्नाटा पसर गया। पसीने से तरबतर होने के चलते लैब तकनीशियन सहित अन्य स्टाफ बाहर आकर राहत पाने की कोशिश करते रहे। जेनरेटर न होने और बिजली गुल होने से परेशानी उठानी पड़ी।
वहीं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झांझनपुर में आरोग्य मेले में 46 मरीज पहुंचे थे। इनकी जांच चिकित्सकों ने की। बुखार के मरीजों की रक्त जांच के साथ ही कोविड जांच के लिए भी परामर्श दिया।
केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रिचा लोचब ने बताया कि मेले में परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी के साथ ही आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाउनहाल पर समय से पहले ही स्टाफ चलते बने। गेट पर ताला जड़ दिया गया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : शिवसेना ने एकनाथ शिंदे के विरोध में किया प्रदर्शन
