अयोध्या: उत्तर प्रदेश राज्य कबड्डी संघ का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ संपन्न, विकास सिंह बने अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से विकास सिंह को प्रदेश अध्यक्ष व राजेश कुमार सिंह यादव को महासचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। कार्यकारिणी में 12 सदस्य निर्विरोध चुने गए। अयोध्या के एक स्थानीय होटल सभागार में आयोजित राज्य कबड्डी संघ की बैठक में प्रदेश …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ की वार्षिक कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से विकास सिंह को प्रदेश अध्यक्ष व राजेश कुमार सिंह यादव को महासचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। कार्यकारिणी में 12 सदस्य निर्विरोध चुने गए।

अयोध्या के एक स्थानीय होटल सभागार में आयोजित राज्य कबड्डी संघ की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के सचिव व अध्यक्ष ने चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया। राज्य संघ के चुनाव में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ की तरफ से परमेंद्र सिंह व खेल विभाग की तरफ से मोहम्मद इरफान पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। चुनाव अधिकारी प्रयागराज हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्रीनिवास राय थे। बैठक में 2022-23 में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं पर भी चर्चा हुई।

नई कार्यकारिणी में चेयरमैन लल्लू सिंह (सांसद), प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह, उपाध्यक्ष सुशील कुमार यादव, ईश्वर पाल सिंह, राकेश शर्मा, पीके पांडेय। महासचिव राजेश कुमार सिंह। संयुक्त सचिव पदम वीर सिंह, प्रभात कुमार पांडेय, मो.अकरम, सत्येंद्र कुमार। कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय। कार्यकारिणी सदस्य ओम सिंह वर्मा, सीजी शुक्ला, अजय शर्मा, राज सिंह नागर, अरविंद कुमार, प्रेम सिंह यादव, दशरथ पाल, सुरेश कुमार सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, जय शंकर पांडेय, जेपी सिंह, सुनील कुमार चयनित किए गए। निर्णायक समिति-सुरेश कुमार सिंह चेयरमैन, अजय शर्मा संयोजक। कोपेंद्र, सुनील कुमार श्रीवास्तव सदस्य, तकनीकी समिति-सीजी शुक्ला चेयरमैन, संयोजक-विनोद कुमार यादव। अनुशासन समिति-पीके राय चेयरमैन, धीरेंद्र प्रताप सिंह संयोजक चुने गए।

पढ़ें-गोंडा: विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष बने विजय मिश्रा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म