बाराबंकी : शिवसेना ने फूंका शिंदे का पुतला, पार्टी को मां और सीएम उद्धव को बताया भगवान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। महाराष्ट्र में चल रही सत्ता की लड़ाई की आंच अब उत्तर प्रदेश तक भी पहुंच गयी है। जिले के शिवसैनिकों ने रविवार को जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में एक नाथ शिंदे का देवा रोड सोमैया नगर पर पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा …

बाराबंकी, अमृत विचार। महाराष्ट्र में चल रही सत्ता की लड़ाई की आंच अब उत्तर प्रदेश तक भी पहुंच गयी है। जिले के शिवसैनिकों ने रविवार को जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में एक नाथ शिंदे का देवा रोड सोमैया नगर पर पुतला फूंक कर विरोध जताया।

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि भाजपा शिवसेना के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है। जिस प्रकार महाराष्ट्र में भाजपा ने एक नाथ शिंदे को आगे कर शिवसेना को समाप्त करने का प्रयास किया है उसे आज सारा देश देख रहा है। शिवसैनिकों के लिये शिवसेना उनकी मां है। और उद्धव ठाकरे उनके भगवान। शिवसैनिक अपनी मां और अपने भगवान का अपमान स्वीकार नहीं करेंगे। इसके लिये हर स्तर पर मुंह तोड़ जवाब देने के लिये शिवसैनिक तैयार हैं।

महाराष्ट्र की घटना में जिस प्रकार भाजपा व उनके षड्यंत्रकारी तत्वों ने धोखा दिया है उसे आज सारा देश देख रहा है। उत्तर प्रदेश का प्रत्येक शिवसैनिक आज उद्धव साहेब के साथ खड़ा है। पक्ष प्रमुख उद्धव साहेब का अपमान शिवसैनिक बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि कोई घटिया कृत्य घटित करने का प्रयास किया गया तो पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा शिवसैनिक उद्धव साहेब के साथ मजबूती से खड़े हैं गद्दार एकनाथ शिंदे को माफ नहीं किया जाएगा इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उप प्रमुख दीपू बाल्मीकि उर्फ पंडित जी,श्यामू बाल्मीकि,अशोक कुमार, रिंकू मिश्रा, अंशू अवस्थी ,राजन शुक्ल ,रोजन अली,मुन्ना,गुड्डू ,लंबू वर्मा,बालक राम यादव,सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें –असम के भाजपा मंत्रियों ने गुवाहाटी के होटल में शिवसेना के बागी विधायकों से की मुलाकात

संबंधित समाचार