अयोध्या: तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों में कोहराम
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पातूपुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर अमन शर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद शर्मा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह कक्षा नौ का छात्र था। बताया गया कि अमन शर्मा रविवार करीब 3 बजे गांव के समीप स्थित तालाब के पास शौच करने के लिए गया था। तालाब में …
अयोध्या। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पातूपुर गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर अमन शर्मा पुत्र दुर्गा प्रसाद शर्मा की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह कक्षा नौ का छात्र था। बताया गया कि अमन शर्मा रविवार करीब 3 बजे गांव के समीप स्थित तालाब के पास शौच करने के लिए गया था। तालाब में मछली पालन के लिए गांव के एक व्यक्ति द्वारा पानी भराया गया था।
अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों द्वारा करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद पानी में डूबे किशोर के शव को बाहर निकाला गया। तत्काल सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर लाया गया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर अस्पताल पहुंचे गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दूबे, बद्री प्रसाद शर्मा, पवन सिंह ने गहरा शोक जताया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दूबे ने बताया कि अमन शर्मा दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था।
यह भी पढ़ें:-फतेहपुर: नहर में उतराता मिला अज्ञात किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस
