लखनऊ : गर्भवती को दिया तीन तलाक, जेठ से बनाया हलाला का दबाव…जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गभर्वती पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके पहुंची पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। बेटी का घर बचाने के लिए मां ने दामाद और उसके परिजनों से बातचीत की। इस पर ससुराल पक्ष ने गर्भवती …

लखनऊ। राजधानी में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गभर्वती पत्नी को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके पहुंची पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। बेटी का घर बचाने के लिए मां ने दामाद और उसके परिजनों से बातचीत की। इस पर ससुराल पक्ष ने गर्भवती को घर बुलाने से मना कर दिया।आरोप है ससुराल पक्ष ने जेठ से हलाला कराने की बात कही। इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर सआदतगंज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

सआदतगंज थानाक्षेत्र निवासी पीड़िता के मुताबिक, 16 जून 2019 को उसका निकाह सुफियान अली उर्फ बाबर से हुआ था। ससुराल पहुंचने के बाद ही उस पर पांच लाख रुपये दहेज लाने का दबाव डाला जाने लगा। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि बीते 22 अप्रैल को उसके शौहर सुफियान ने तीन तलाक देकर घर से निकला दिया।

इसी बीच पीड़िता का सूफियान से बेटा हुआ। पीडि़ता का कहना है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। मायके पक्ष में उसकी मां है। तलाक दिए जाने के बाद वह मायके पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने मां को आपबीती बयां की। जिसके बाद पीड़िता की मां ने बेटी के ससुराल पक्ष से बातचीत की और बहु को वापस घर में लेने के लिए कहा, लेकिन वह कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए।

इसके बाद पीड़िता ने सआदतगंज कोतवाली में शिकायत की। जिसके बाद ससुराल पक्ष ने समझौते की बात कहते हुए महिला को घर में वापस लेने की हामी भर दी, लेकिन बाद में लोग मुकर गए। आरोप है कि ससुराल वालों ने जेठ के साथ हलाला करने की शर्त रखी थी। इस पीड़िता ने शर्त मानने से मना कर दिया।

पीड़िता ने सआदतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इस संम्बन्ध में सआदतगंज थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर सूफियान, उसके पिता महबूब, भाई गुफरान समेत परिवार की दो महिलाओं के खिलाफ दहेज प्रतापड़ना, मारपीट, धमकी देने, मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- हरदोई: अप्राकृतिक सेक्स का विरोध करना पत्नी को पड़ा भारी, पति ने दिया तीन तलाक

संबंधित समाचार