अमेठी: लेखपाल व कानूनगो पर दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भादर/अमेठी। रामगंज मॉडल थानाक्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव में रविवार को धारा 24 की जमीन की पैमाइश करते समय दबंग संतोष अग्रवाल व वरुण अग्रवाल ने धारदार हथियार से लेखपाल वीरेन्द्र कुमार और कानूनगो लालमणि पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सचिन यादव व तहसीलदार बृजमोहन घटना स्थल पर पहुंचे। जिसमे अरुण …

भादर/अमेठी। रामगंज मॉडल थानाक्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर गांव में रविवार को धारा 24 की जमीन की पैमाइश करते समय दबंग संतोष अग्रवाल व वरुण अग्रवाल ने धारदार हथियार से लेखपाल वीरेन्द्र कुमार और कानूनगो लालमणि पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम सचिन यादव व तहसीलदार बृजमोहन घटना स्थल पर पहुंचे।

जिसमे अरुण अग्रवाल को मौके पर ही रामगंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायलों का इलाज भादर अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में तहसील प्रशासन मौजूद। थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: अधिकारियों को गुमराह करने पर एसडीएम ने लेखपाल व कानूनगो को किया निलंबित

संबंधित समाचार