Chocolate Ice Cream Recipe: इन तीन चीजों से बनाएं यम्मी होममेड चॉकलेट आइसक्रीम, जानें रेसिपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Chocolate Ice Cream Recipe: अगर आप चॉकलेट या आइसक्रीम लवर हैं तो ये रेसिपी घर पर जरूर ट्राई करें। सिर्फ और सिर्फ 3 चीजों से आप घर में ही डिलिशियस चॉकलेट आइसक्रीम बना सकते हैं। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होगा। जानिए बनाने की रेसिपी- बनाने की सामग्री आधा कप कंडेस्ड मिल्क 4 टेबलस्पून कोको …

Chocolate Ice Cream Recipe: अगर आप चॉकलेट या आइसक्रीम लवर हैं तो ये रेसिपी घर पर जरूर ट्राई करें। सिर्फ और सिर्फ 3 चीजों से आप घर में ही डिलिशियस चॉकलेट आइसक्रीम बना सकते हैं। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होगा। जानिए बनाने की रेसिपी-

बनाने की सामग्री

आधा कप कंडेस्ड मिल्क
4 टेबलस्पून कोको पाउडर
1 कप फेंटी हुई क्रीम

बनाने का तरीका

एक बाउल में फेंटी हुई क्रीम लें और उसे इलेक्ट्रिक व्हिस्कर से आप चला लें। क्रीम को आप तब तक फेंटें जब तक उसमें अच्छे पीक्स न बनने लगें।

एक बाउल में अब आप कंडेस्ड मिल्क लें। कंडेस्ड मिल्क के ऊपर आप एक छलनी रखकर कोको पाउडर को कंडेस्ड मिल्क मे छान लें।

कोको पाउडर को हमेशा छानकर ही यूज करे।

कंडेस्ड मिल्क और कोको पाउडर दोनों को अब आप अच्छे से मिला लें।

अब कोको पाउडर और कंडेस्ड मिल्क के मिश्रण में फेंटी हुई क्रीम को थोड़ा-थोड़ा करके मिलाएं।

अब आप स्पैटुला से इस मिश्रण को अच्छे से मिला लीजिये।

जब अच्छे से मिलाने के बाद एक स्मूद मिक्सचर तैयार हो जाए, तब आप इसे एक टिन मोल्ड में डाल कर और लिड से ढक कर रख दें।

अब आप उस टिन को फ्रीजर में रख दीजिये और 12 से 24 घंटे तक आइसक्रीम को फ्रीज होने दें।

आइसक्रीम को अच्छे से सेट होने के लिए पूरे एक दिन तक इसे फ्रीज होने देना बेहतर हैं। इससे आप की आइसक्रीम एक दम परफेक्ट टेक्सचर मिलेगा।

अगर आप इस बेसिक चॉकलेट आइसक्रीम में कुछ और भी फ्लेवर एड करना चाहते हो तो आप इसमें रोस्टेड काजू, किशमिश, बादाम, काजू, चॉकलेट चिप्स या फिर आप कोई भी अपने पसंद की टॉपिंग इसमे मिला सकते हैं।

आपकी चॉकलेट आइसक्रीम 12 से 24 घंटे के बाद बिलकुल तैयार हो जाएगी।

पढ़ें-Kitchen Recipe: कीवी से बनाएं हेल्दी हलवा, मिलेगा टेस्ट और रहेंगे फिट