अयोध्या: शहर के पॉश इलाके में युवक की हत्या, पत्थर से कूच कूच कर मार डाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के रिकाबगंज स्थित मुकुट काम्प्लेक्स के सामने पवन बिल्डिंग में एक युवक की ईंट पत्थरों से कूच कूचकर हत्या कर दी गई। सीओ सिटी आफिस से चंद कदमों की दूरी पर खून से लथपथ शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों का मजमा लग गया। मृतक की पहचान सौरव सिंह …

अयोध्या। नगर कोतवाली क्षेत्र के रिकाबगंज स्थित मुकुट काम्प्लेक्स के सामने पवन बिल्डिंग में एक युवक की ईंट पत्थरों से कूच कूचकर हत्या कर दी गई। सीओ सिटी आफिस से चंद कदमों की दूरी पर खून से लथपथ शव मिलने के बाद मौके पर पुलिस अधिकारियों का मजमा लग गया। मृतक की पहचान सौरव सिंह (35) बेहटा थाना खंडासा के रूप में हुई है।

मृतक के भाई ने बताया कि वे दोनों भाई जिला अस्पताल में साईकल स्टैंड का काम देखते हैं। दो दिन पहले भाई के साथ निक्की सिंह मारपीट किये था। आशंका है कि हत्या भी उसी ने की है। एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि आरोपी निक्की सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, सुबह-सुबह वारदात होने के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई है, जिसके बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पढ़ें-समाजवादी सरकार की देन ओडीओपी का भाजपा ने बनाया मजाक: अखिलेश यादव

संबंधित समाचार