देवरिया: चाचा-भतीजी में हुआ इश्क, परिवार वालों ने रोका, तो उठाया यह कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। वो कहते हैं न प्यार में इंसान कुछ नहीं देखता, फिर चाहे वो रूप, रंग, उम्र ही क्यों न हो। ऐसा ही मामला जिले में सुनने को मिला। जहां रिश्ते में चाचा-भतीजी के प्यार को घर वालों ने ठुकराया तो दोनों ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम …

देवरिया। वो कहते हैं न प्यार में इंसान कुछ नहीं देखता, फिर चाहे वो रूप, रंग, उम्र ही क्यों न हो। ऐसा ही मामला जिले में सुनने को मिला। जहां रिश्ते में चाचा-भतीजी के प्यार को घर वालों ने ठुकराया तो दोनों ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली।

दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। यह बात जब घरवालों को पता चली तो दोनों को काफी समझाया-बुझाया गया लेकिन दोनों नहीं माने। घरवालों ने इनकी राह में रोड़ा बनने का काम किया तो पहले युवती ने जहर खाया और फिर युवक ने केले के खेत मे जाकर जहर खा लिया। अस्पताल ले जानें पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पूरे गांव में मातम का माहौल है।

थाना बरहज के एसएचओ जयशंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल पट्टीदारी में चाचा-भतीजी के रिश्ते में थे, दोनों ने कल बारी-बारी जहर खा लिया है, दोनों की मौत हो गयी, पोस्टमार्टम की कार्यवाई चल रही है, कोई तहरीर घर वालों की तरफ से अभी तक नहीं मिली है।

पढ़ें-लखनऊ: पति ने गर्भवती पत्नी को दिया तीन तलाक, घर वापस बुलाने को लेकर रखी यह अजीब शर्त

संबंधित समाचार