लखनऊ : ओपी राजभर ने ख़त्म किया गठबंधन पर सस्पेंस, 2024 लोकसभा चुनाव पर किया यह बड़ा ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने 2024 लोकसभा चुनाव पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सुभासपा लोकसभा चुनावों में पांच सीटों पर अपने उमीदवार उतारेगी। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव के बाद लोकसभा चुनाव 2024 की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अब 2024 के …

लखनऊ, अमृत विचार। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने 2024 लोकसभा चुनाव पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सुभासपा लोकसभा चुनावों में पांच सीटों पर अपने उमीदवार उतारेगी।

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव के बाद लोकसभा चुनाव 2024 की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने अब 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाना भी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सुभासपा प्रमुख ने आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी की पांच सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात कही है।

मीडिया से बात करते हुए ओपी राजभर ने कहा कि हम पांच सीटों पर राज्य में चुनाव लड़ेंगे। सुभासपा 2024 के चुनाव में घोसी, लालगंज, अंबेडकरनगर, सलेमपुर और आंवला सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वे शिवपाल सिंह यादव का भविष्य कैसा देखते हैं। इसपर सुभासपा प्रमुख ने कहा कि उनका भविष्य अच्छा है।

वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या वे समाजवादी पार्टी से गठबंधन बनाए रखेंगे। इसपर उन्होंने गठबंधन में निष्ठां रखने कि बात दोहराई , साथ ही ये भी कहा कि हमारे गठबंधन में शामिल लोग हमेशा एक ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें –हरदोई में बोले ओपी राजभर- Nupur Sharma पर होती कार्रवाई… तो नहीं सुलगता देश

संबंधित समाचार