आगरा : लापता बच्चे का कटा हुआ सिर मिला, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। ज़िले में तीन दिन पहले अगवा हुए बच्चे का कटा हुआ सिर उसके घर के पास मिला है। इसके बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। इस बड़ी वारदात से गांव के लोग सदमे में हैं। वहीँ पुलिस बच्चे के धड़ को तलाश करने में जुट गयी है। मिली जानकारी के …

आगरा, अमृत विचार। ज़िले में तीन दिन पहले अगवा हुए बच्चे का कटा हुआ सिर उसके घर के पास मिला है। इसके बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। इस बड़ी वारदात से गांव के लोग सदमे में हैं। वहीँ पुलिस बच्चे के धड़ को तलाश करने में जुट गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहाबाद के गांव कसियाई से शुक्रवार को लापता हुए 12 वर्षीय धीरज की हत्या कर दी गई है। सोमवार की देर शाम को बालक का कटा सिर घर से 300 मीटर की दूरी पर बाजरे के खेत में पड़ा मिला। उसके पास ही हाथ और पैर की हड्डियां भी पड़ी थीं। जानकारी पर एसपीआरए पूर्वी सोमेंद्र मीणा, सीओ सौरभ सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। परिजन रंजिश में हत्या की आशंका जता रहे हैं।

बताते चलें कि कसियाई गांव निवासी किसान गयादीन का 12 वर्षीय बेटा धीरज शुक्रवार की सुबह तकरीबन 11 बजे घर से खेतों की तरफ खेलने जाने की कहकर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन की गई। पता नहीं चलने पर शनिवार को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

सोमवार देर शाम गांव के किशोर गयादीन के घर के पास बाजरे के खेत में घूम रहे थे। तभी उन्हें धीरज का टिफिन मिला। बाद में कटा सिर पड़ा दिखा। वहीं कुछ ही दूरी पर कटे पैर और हाथ की हड्डियां पड़ी थीं। उसकी चप्पल भी पड़ी थीं। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। परिजन भी आ गए। यह देखकर कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें –हरिद्वार: चाचा ने किया नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म, आठ मई को हुई वारदात, अब जाकर हुआ खुलासा

संबंधित समाचार