मुरादाबाद: जिले में मिले नगर निगम के अपर नगर आयुक्त समेत चार कोरोना पॉजिटिव
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण बढ़ने का क्रम जारी है। मंगलवार को रैपिड जांच में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पाजिटिव पाए गए। जांच में उनके पाजिटिव निकलने की जानकारी पर जिला सर्विलांस अधिकारी ने उनके संपर्क में रहने वालों की जांच करने के रैपिड रिस्पांस टीम भेजी। उनकी जांच में उनकी पत्नी, बेटी और एक …
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण बढ़ने का क्रम जारी है। मंगलवार को रैपिड जांच में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पाजिटिव पाए गए। जांच में उनके पाजिटिव निकलने की जानकारी पर जिला सर्विलांस अधिकारी ने उनके संपर्क में रहने वालों की जांच करने के रैपिड रिस्पांस टीम भेजी। उनकी जांच में उनकी पत्नी, बेटी और एक अन्य कर्मी संक्रमित पाए गए। बताया जा रहा है वह वाराणसी से लौटे हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि अपर नगर आयुक्त व उनके परिवार के सदस्यों समेत चार लोग संक्रमित मिले हैं। इन सभी को आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। बताया कि शहरी क्षेत्र में सात जोन में सात रैपिड रिस्पांस टीमें लगाई गई हैं। सभी को कांटेक्ट ट्रेसिंग के एक एक वाहन उपलब्ध कराया गया है।
सामान्य जन को कोविड प्रोटोकॉल पालन करने की अपील की है। सभी सरकारी विभागों में कोविड हेल्प डेस्क सक्रिय करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : कारागार में बंदियों के सोने के लिए बनेंगे स्लैब
