मवेशियों का टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य पर दें ध्यान: प्रभारी मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मंगलवार को जिले दे दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कैसरगंज में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से वार्ता की। जिले के प्रभारी और प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को कैसरगंज के ग्राम पंचायत परसेंडी में संचालित गोशाला का निरीक्षण …

बहराइच। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मंगलवार को जिले दे दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कैसरगंज में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला मुख्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों से वार्ता की।

जिले के प्रभारी और प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ओम प्रकाश राजभर मंगलवार को कैसरगंज के ग्राम पंचायत परसेंडी में संचालित गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं की उचित देखभाल के लिए पशु चिकित्साधिकारी को समय-समय पर उपचार के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गौशाला में समय समय पर पहुंचकर उनका टीकाकरण तथा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कैसरगंज अजीत कुमार सिंह को निर्देशित किया कि पशुओं के चारे के लिए भूसा और हरे चारे की व्यवस्था हर समय उपलब्ध कराते रहें हैं। जिससे गौशाला में रह रहे हैं पशुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना होने पाए।

इसके बाद मंत्री भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां पर जिलाध्यक्ष श्याम करण, एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी समेत अन्य पुदाधिकारियो से वार्ता की। इस दौरान उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश्वर प्रताप, ग्राम प्रधान परसेंडी रियाज अहमद, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, रिजवान अहमद, दुर्गा प्रसाद, निरंकार वर्मा सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें-अलीगढ़ : आपसी विवाद में दंपति की पीटकर हत्या, दो साल से चल रही थी रंजिश

संबंधित समाचार