Video में देखें, डेयरिंग दादी का हैरतअंगेज स्टंट, हर की पौड़ी पर गंगा में पुल से लगाई छलांग
हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग 70 साल की डेयरिंग दादी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनकी चुस्ती व फुर्ती की प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल, हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में पुल से गंगा में कूदती एक बुजुर्ग महिला का वीडियो …
हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग 70 साल की डेयरिंग दादी की तारीफों के पुल बांध रहे हैं और उनकी चुस्ती व फुर्ती की प्रशंसा कर रहे हैं।
दरअसल, हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में पुल से गंगा में कूदती एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दादी की उम्र की महिला उफनाती हुई गंगा में कूद जाती है।
देखने वालों की सासें रुक सी जाती हैं क्योंकि ऐसा लगता है कि दादी तेज रफ्तार गंगा में बह गई हैं। लेकिन लगभग 70 साल की बुजुर्ग महिला फुर्ती से तैरती हुई किनारे पर पहुंच जाती हैं।
जिस उम्र में लोग सहारा लेकर चलने फिरने को मजबूर होते हैं उस उम्र में ऐसी हिम्मत, ताकत और फुर्ती देखकर लोग हैरान हैं। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला हरियाणा के जींद की रहने वाली हैं। बहरहाल, इस उम्र में दादी की डेयरिंग देखकर यही कहा जा सकता है कि वाकई 70 साल में भी वह किसी जलपरी सी तेज हैं।
हर की पौड़ी से ऊंचाई से बिना किसी डर के गंगा में छलांग लगाने वाली इस बुजुर्ग महिला की उम्र 70 वर्ष से ज्यादा है। इस उम्र में कोई भी इस तरह का स्टंट करने के बारे में तो सोच भी नहीं सकता है, मगर इस बुजुर्ग महिला ने इसे गलत साबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग हर की पौड़ी पर स्नान कर रही थी। वहां कुछ युवा पुल से गंगा में छलांग लगा रहे थे। जिनको देखकर बुजुर्ग महिला को भी अपनी जवानी के दिन याद आ गए और वह जोश में आ गई। बुजुर्ग पुल पर पहुंची और पुल से गंगा के तेज बहाव में छलांग लगा दी।
वहीं, हरिद्वार में हर की पौड़ी क्षेत्र के वायरल हो रहे वीडियो पर एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने जांच बैठा दी है। एसएसपी का कहना है कि यदि जांच में इस मामले में पुलिस कर्मियों की कोई गलती पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो के सामने आने पर हर की पौड़ी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
देखें वीडियो
हरिद्वार : 70 साल की डेयरिंग दादी, हर की पौड़ी में गंगा नदी लगाई छलांग#haridwar #Uttarakhand #harkipaudi#ViralVideo pic.twitter.com/SZZNVUgWXb
— Amrit Vichar अमृत विचार (@AmritVichar) June 28, 2022
ये भी पढ़ें : पेट में थे 233 सिक्के, बैटरी, चुंबक, कील और कांच के टुकड़े, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान
