हरदोई : पति ने रचाई दूसरी शादी, आहत पत्नी ने लगाई फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। अपने पति के दूसरी शादी रचाने के चलते एक विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या गला दबाकर की गयी है। ये पूरा मामला मामला साण्डी थाने के लक्षनपुरवा का है। बताते हैं कि लक्षनपुरवा निवासी शुभम नोयडा में …

हरदोई, अमृत विचार। अपने पति के दूसरी शादी रचाने के चलते एक विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या गला दबाकर की गयी है। ये पूरा मामला मामला साण्डी थाने के लक्षनपुरवा का है।

बताते हैं कि लक्षनपुरवा निवासी शुभम नोयडा में नौकरी करता था। करीब दो साल पहले उसकी शादी अरवल थाने के बेड़ीज़ोर निवासी पप्पू की पुत्री प्रियांशी के साथ हुई थी। शादी के बाद प्रियांशी के कोई औलाद नहीं हुई। इसी वजह से शुभम उससे नाराज़ रहने लगा। इधर कुछ दिनों पहले प्रियांशी को पता चला कि शुभम ने नोयडा में किसी से कोर्ट मैरिज कर ली।

पति के इस तरह से बेवफा हो जाने से प्रियांशी सदमें में रहने लगी। उसने सोमवार की देर शाम वहीं ससुराल में फांसी लगा कर अपनी जान गंवा दी। हालांकि पप्पू का आरोप है कि शुभम ने उसकी पुत्री की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसका पता होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। इस बारे में साण्डी एसएचओ सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें –बागेश्वर: दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की मांग

संबंधित समाचार