इंडियन रेलवे में इन पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगर आप रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बीते दिनों नोटिफिकेशन जारी कर अपरेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया था। जिसके लिए रेलवे ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जो कि अब समाप्त होने वाली …

अगर आप रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने बीते दिनों नोटिफिकेशन जारी कर अपरेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया था। जिसके लिए रेलवे ने आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जो कि अब समाप्त होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है। वह आज ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर दें।

बता दें आवेदन करने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवारों को ऑफिशियल साइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। इस भर्ती अभियान के तहत 5636 पदों को भरा जाएगा। जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 जून रखी गई है।

शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। वहीं उम्मीदवार के पास सम्बंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 15 साल से 24 साल के मध्य होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

आवेदन शुल्क
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार को इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए 100 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

ये भी पढ़ें- पुलिस विभाग में इन पदों पर निकली वैकेंसी, आज है आवेदन की लास्ट डेट

 

संबंधित समाचार

जॉब अलर्ट

जॉब अलर्ट

करंट अफेयर्स

करंट अफेयर्स