बहराइच : छत पर सो रहे युवक को बंदर ने नोचा, पहले भी कई ग्रामीणों को कर चुका है घायल
नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार । रामपुर धोबियाहार गांव में बंदरों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। बंदरों ने कई गांव वालों को काटकर घायल कर दिया है। इसी कड़ी में एक ग्रामीण के परिवार के ऊपर छत पर सोते समय बन्दर ने हमला कर दिया। बंदर के हमले में छह लोग घायल हुए हैं। …
नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार । रामपुर धोबियाहार गांव में बंदरों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। बंदरों ने कई गांव वालों को काटकर घायल कर दिया है। इसी कड़ी में एक ग्रामीण के परिवार के ऊपर छत पर सोते समय बन्दर ने हमला कर दिया। बंदर के हमले में छह लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज शिवपुर में चल रहा है। वहीं वन विभाग की तरफ से इसके बचाव का कोई इंतज़ाम नहीं किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार नानपारा रेंज के खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर धोबिया हार में इन दोनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है। आधा दर्जन व्यक्तियों को बंदरो ने हमला कर घायल कर दिया। गांव राम किशुन पुत्र बदलू के पेट और हाथ को बंदरो ने बुरी तरह दांत से नोच कर घायल कर दिया।
राम किशुन ने बताया कि वह छत पर बच्चों के साथ सोए हुए थे। तभी अचानक बंदर ने हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि गांव के ही कमला प्रसाद के बहू व बदलू शाहू सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को बन्दर ने हमला कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। वन दरोगा सत्य जीत सिंह ने बताया कि डीएफओ को प्रार्थना पत्र देंगे, तभी कोई कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़ें –संसद परिसर : अब चार लोग लंगूर की आवाज निकालकर बंदरों से दिलाएंगे मुक्ति
